- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सेंडबोआ सांप की तस्करी:जंगल में छोड़े जाएंगे तीनों सेंडबोआ सांप
दो दिन पहले एसटीएफ द्वारा जब्त किए गए तीनों सेंडबोआ सांप फिर से जंगल में विचरण कर सकेंगे। कोर्ट के आदेश पर एसटीएफ ने तीनों सांपों को वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग इन्हें जंगल में छोड़ देगा। ताकि इन्हें किसी तरह का नुकसान न हो और ना ही ये दोबारा किसी शिकारी अथवा तस्कर के कब्जे में आ सकें।
इधर, एसटीएफ सेंडबोआ सांप और वन्य जीवों की तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गया है। एसटीएफ एसपी सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के घर और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जाएगी। इससे यह पता कर सकेंगे कि इनके ठिकानों पर कोई और वन्य जीव या सेंडबोआ सांप तो नहीं है। इसके लिए एसटीएफ टीम को हरदा भेज दिया गया है। अभी चारों आरोपियों इमरान, रमजान, सुभान व रामदीन चारों निवासी हरदा को बुधवार को दो दिन की रिमांड पर सौंपा है। इस दौरान एसटीएफ उनके पूरे नेटवर्क का भी पता लगाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि चारों आरोपियों ने ये सांप लिए कहां और किसे बेच रहे थे। यदि रिमांड अवधि में पूछताछ पूरी नहीं होती है तो दोबारा रिमांड के लिए अपील की जाएगी। एसटीएफ ने चारों आरोपियों को मंगलवार को नरवर टोल नाके से गिरफ्तार किया था। जब्त किए गए तीनों सेंडबोआ सांप की कीमत दो से ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन सांपों का उपयोग दवा आदि बनाने में किया जाता है।