- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
सोलह सागर की सुन्दरता पर असामाजिक तत्वों ने लगाया दाग
उज्जैन | इंदिरा नगर स्थित पुरुषोत्तम (सोलह) सागर किनारे व पाथ-वे पर लगी ८ कुर्सी व ४ डस्टबिन असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिए। सोमवार देर रात किसी ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब रहवासी यहां वॉक के लिए पहुंचे तो नगर निगम अधिकारियों को सूचित किया गया। दो कुर्सियां तो उखाड़कर सरोवर के पानी में फेंक दी गई वहीं अन्य को अस्त-व्यस्त करके पटक दिया। निगम ने १० हजार रुपए प्रति कुर्सी व ४ हजार रुपए प्रति नग में डस्टबिन लगवाए थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि घटना सुुबह हुई, लेकिन निगम ने शाम ७ बजे पुलिस को शिकायत भेजी।
बता दें, दुर्दशा के शिकार सोलह सागर को सिंहस्थ के दरमियान करोड़ों रुपए खर्च कर संवारा है। सरोवर में पीचिंग वर्क, सौंदर्यीकरण, फाउंटेन, पाथ-वे, डेकोरेटिव पोल व अन्य कार्य हुए हैं, लेकिन अब कतिपय तत्व इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। इधर सूत्रों का यह कहना है कि निगम चौकीदार व देखरेख करने वाले कर्मियों के आपसी द्वंद्व में ये हरकत हुई है। आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है इस कारण फिलहाल कोई सुराग भी नहीं लग पाया।
घटना की शिकायत चिमनगंज मंडी थाने में भेजी है। पूर्व में भी इस तरह की हरकत हो चुकी है। रात ११ बजे तक तो चौकीदार रहता है। इसके बाद किसी ने इसको अंजाम दिया है। पुलिस से गश्त बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।
मनोज राजवानी, जोनल अधिकारी, नगर निगम