- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
स्कूल-कॉलेज की साहसी छात्राओं ने हाथ पकड़कर भारत का नक्शा बनाया।
उज्जैन। दशहरा मैदान में सुबह स्कूल-कॉलेज की साहसी छात्राओं ने हाथ पकड़कर भारत का नक्शा बनाया। इस दौरान 3 हजार से अधिक छात्राएं मैदान में बनाए गए पाइंट्स पर क्रमबद्ध बैठीं और देश भक्ति नारे भी लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक अंशुल नाहर ने बताया कि एबीवीपी द्वारा पिछले एक सप्ताह से छात्राओं को निडर, निर्भय और साहसी बनाने के लिये स्कूल व कॉलेज में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। मात्र एक पिन को भी कैसे हथियार के रूप में उपयोग कर छात्राएं अपना कैसे बचाव कर सकती हैं इसकी जानकारी भी दी गई।
यह मिशन पूरे देश में एबीवीपी द्वारा चलाया गया और आज पूरे देश में एक साथ स्कूल-कॉलेज की छात्राओं द्वारा हाथ पकड़कर भारत का नक्शा बनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत दशहरा मैदान में भी स्कूल-कॉलेज की तीन हजार से अधिक छात्राएं एकत्रित हुई हैं और उन्होंने हाथ पकड़कर भारत का नक्शा बनाया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं को दशहरा मैदान में भारत के नक्शे के लिये बनाये गये पाइंट्स पर बैठाया गया। अभाविप के राष्ट्रीय नेताओं सहित अन्य अतिथि मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्जवलन के पश्चात अतिथियों का उद्बोधन भी हुआ। इस दौरान छात्राओं ने देश भक्ति नारे भी लगाये।