- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
स्कूल वैन एवं कार में भिडंत
मंगलवार की सुबह ७.३० बजे के लगभग देवास रोड पर उज्जैन से १५ किलोमीटर दूर नरवर के समीप स्कूल वैन एवं कार के बीच भिडं़त हो जाने से स्कूल जा रहे बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि ड्राइवर को ज्यादा चोट आई है। इसी दौरान इस मार्ग से प्रदेश ऊर्जा मंत्री पारस जैन निकल रहे थे। उन्होंने सूचना देकर वाहन बुलवाया और बच्चों को अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल वैन में बैठाकर बच्चों को पढऩे के लिए उज्जैन लाया जा रहा था। सुबह ७.३० के लगभग नरवर के समीप स्कूल वैन को ले जाया जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही इंडिका कार से स्कूल वैन की टक्कर हो गई जिससे वैन में बैठे बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि ड्राइवर रजाक पिता अक्तर ज्यादा घायल हो गया। सूचना दिए जाने के बावजूद १०८ वाहन समय पर नहीं पहुंची।
वह तो गनीमत रही कि ऊर्जा मंत्री पारस जैन उज्जैन से भोपाल जा रहे थे। उन्होंने जब टोल नाके के समीप दुर्घटना होने की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर वाहन बुलवाया और बच्चों को अस्पताल भिजवाने के बाद भोपाल के लिए रवाना हुए। सुबह कोहरे के कारण देवास, इंदौर, मक्सी, बडऩगर, आगर रोड आदि पर वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी धीमी रही।