- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
स्पेशल ट्रेन:गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के मध्य होगा स्पेशल ट्रेन चलेगी, शनिवार को 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए एवं त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को समायोजित करने के लिए गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बुधवार 16 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 4.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन (6.15 बजे आगमन व 6.25 बजे प्रस्थान, गुरुवार) होते हुए अगले दिन गुरुवार को 16:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गुरुवार 17 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से 17.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन (2.55 बजे आगमन व 3.05 बजे प्रस्थान, शुक्रवार) होते हुए शनिवार को 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में टिकटों की बुकिंग 12 नवंबर से यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेन में ठहराव एवं आगमन-प्रस्थान समय के बारे में यात्री वेबसाइट पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।