- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
स्वाइन फ्लू की संदिग्ध महिला मरीज की इंदौर में मौत
उज्जैन | स्वाइन फ्लू की आशंका में जिस महिला के स्वाब का सेंपल लिया था, उसकी इंदौर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ थी। स्वास्थ्य विभाग को अब जबलपुर लैब से रिपोर्ट आने का इंतजार है। दो और मरीजों के भी सवाब के सेंपल लिए हैं। मंजूबाई उम्र 32 वर्ष निवासी गुंडालिया तराना को सांस लेने में तकलीफ के चलते सीएचएल मेडिकल सेंटर में भर्ती किया था। शनिवार को स्वाब का नमूना लेकर जबलपुर लैब में भेजा गया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे इंदौर के निजी अस्पताल में रैफर किया था, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है रिपोर्ट आने के बाद ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो सकेगी। मंगलवार तक रिपोर्ट आ सकती है। इसके अलावा श्यामलाल उम्र 85 वर्ष निवासी महाकाल रोड को सीएचएल में भर्ती किया है। उनका भी सेंपल लेकर भेजा है। वहीं नकुल सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी वेदनगर को पाटीदार अस्पताल में भर्ती किया था। यहां से उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में रैफर किया है। इधर स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते अधिकारियों ने जिले के बीएमओ की बैठक लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
तीन मरीजों के स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। एक मरीज को इंदौर रैफर किया है। रिपोर्ट आने पर ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो सकेगी। -डॉ.एचपी सोनानिया, नोडल अधिकारी, स्वाइन फ्लू