- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
स्वाति विहार में क्रिकेट का सट्टा खाते चार गिरफ्तार
उज्जैन। क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर नानाखेड़ा लाल गेट के समीप स्वाति विहार कॉलोनी में दबिश देकर क्रिकेट का सट्टा खाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ५ हजार रुपए नकद, आठ मोबाइल और लाखों रुपए का हिसाब जब्त किया है। क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से जानकारी लगी थी कि लालगेट के समीप स्वाति विहार कॉलोनी में रहने वाले घनश्याम शर्मा के आलीशान मकान में कुछ दिनों से क्रिकेट का सट्टा चल रहा है। इस बार एएसपी क्राइम प्रमोद सोनकर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा दबिश दी गई तो मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। इस पर टीम ने घनश्याम शर्मा से ताला खुलवाने के कहा और उससे यह कहा कि वह आवाज देकर अंदर मौजूद लोगों को बाहर बुलाए। इसके बाद घनश्याम शर्मा ने आवाज लगाई तो अंदर से नीलेश पिता मोहन राणा निवासी मेट्रो टॉकीज के समीप निखिलेश पिता कैलाश परमार और किशोर पिता राम शर्मा निवासी स्वाति विहार कॉलोनी बाहर आए।
टीम ने अंदर जाकर देखा तो 55 इंच की एलईडी पर लाइव क्रिकेट का सट्टा लिखा जा रहा था। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल और पांच हजार रुपए जब्त किए गए हैं। भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का लाइव मैच का सट्टा मोबाइल द्वारा उतार रहे थे। चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा नानाखेड़ा पुलिस को सौंपा गया है। काफी अरसे बाद क्राइम ब्रांच टीम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।