- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
स्विट्जरलैंड की महिला का नृसिंहघाट क्षेत्र स्थित आश्रम से पर्स चोरी
उज्जैन | स्विट्जरलैंड की महिला का नृसिंहघाट क्षेत्र स्थित आश्रम से अज्ञात बदमाश ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मात्र 20 रुपये थे लेकिन विदेशी महिला का पासपोर्ट, आईडी और जरूरी कागजात थे। महिला अपनी शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
एलिसाबेट पति डेफ्टवीनीडेड निवासी स्वीट्जरलैंड वर्ष 2010 से गांधीधाम गुजरात आश्रम में रहती हैं और गुरू दीक्षा लेने के बाद उनका साधुनाम इंदुपुरी हो गया है। तीन दिनों पूर्व एलिसाबेट अपने गुरू सावन के साथ उज्जैन दर्शन करने आई थीं और नृसिंहघाट स्थित आश्रम में ठहरी थीं। तड़के करीब 5 बजे एलिसाबेट नींद से जागी तो उन्हें सिरहाने रखा पर्स नहीं मिला। आसपास तलाश करने पर भी जब पर्स की जानकारी नहीं मिली तो वह महाकाल थाने पहुंचीं।
उन्होंने बताया कि पर्स में मात्र 20 रुपये रखे थे लेकिन उससे अधिक कीमती पासपोर्ट, आईडी प्रुफ आदि जरूरी कागजातों के अलावा अस्पताल की रिपोर्ट भी रखी थीं। यदि पासपोर्ट और आईडी नहीं मिला तो बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जायेंगे और हो सकता है कि वह अपने देश वापस भी न लौट पाये। अपनी शिकायत सुनाते हुए एलिसाबेट के आंसू बह रहे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी चोरों ने उनके दो सूटकेस चोरी कर लिये थे लेकिन शिकायत नहीं की। अब तो जरूरी कागजात ही चले गये ऐसे में परेशानी बढ़ गई है।