- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
सड़क पर लगी अदालत, महाकाल क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया, जुर्माना लगाया
श्रावण को देखते हुए नगर निगम के अमले ने महाकाल मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुधवार को मोबाइल कोर्ट ने मौके पर अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग के साथ उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़क पर सामान रखने की शिकायत मिली थी। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए बुधवार को महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। विभिन्न दुकानों के सामने और आस-पास से अतिक्रमण कर रखा गया सामान हटाया। मोबाईल कोर्ट मजिस्ट्रेट संकर्षण प्रसाद पांडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने थाना महाकाल क्षेत्र में मोबाईल कोर्ट संचालित कर अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ मौके पर ही जुर्माना भी लगाया। आयुक्त का कहना कि श्रावण में निगम सतत रूप से ऐसी कार्रवाई करेगा ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी हो।
अतिक्रमण हटाने के बाद जुर्माने की कार्रवाई के लिए लगाई मोबाइल कोर्ट।