- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
हत्या कर युवक का सिर काटकर ले गए, सिर की तलाश भी की जा रही है..
उज्जैन। उन्हेल थाना अंतर्गत ग्राम अरोलिया जस्सा एवं जियाजीगढ़ के बीच एक युवक की सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद की है। जिसकी शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस अब मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है जिससे इस हत्याकांड के मामले में महत्वपूर्ण जानकारी लग सकती है।
सोमवार सुबह उन्हेल पुलिस को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि अरोलिया जस्सा-जियाजीगढ़ के बीच सड़क किनारे खेत में युवक की सिरकटी लाश पड़ी है। लाश के समीप बाइक भी खड़ी थी। जानकारी लगने के बाद उज्जैन से एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़, उन्हेल टीआई एमआर रोमड़े, सहायक उपनिरीक्षक सुखसेन हरियाम मौके पर पहुंचे।
लाश मिलने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी वहां एकत्रित हो गये। हुलिये, बाइक एवं कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम जियाजीगढ़ निवासी राजेशनाथ पिता बालूनाथ कालबेलिया 38 वर्ष के रूप में हुई। राजेशनाथ शाम से ही घर से निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अनुमान लगाया गया है कि किसी रंजिश के चलते राजेश नाथ की हत्या के बाद उसका सिर काटकर बदमाश ले गये। पुलिस द्वारा सिर की तलाश भी की जा रही है।