- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
हत्या के मामले में दो हिरासत में
उज्जैन। माकड़ौन थानांतर्गत ग्राम परसोली के समीप एक वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। इस संबंध में तराना में पत्रकार वार्ता रखी गयी है जिसमें विस्तृत रूप से जानकारी दी जायेगी।
माकड़ोन थानांतर्गत ग्राम परसोली निवासी कालूराम पिता बाबरू मालवीय उम्र ६५ वर्ष १८ सितम्बर की रात खेत पर बने मकान पर सोने के लिये गया था। १९ सितम्बर की रात कालूराम की लाश खेत पर बने मकान पर मिली। शरीर एवं सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। इस मामले में चिमनगंज पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने विवाद के चलते उसके पिता की हत्या की है।
इधर पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की तो मामला दूसरा ही निकला। बताया जाता है कि वृद्ध की हत्या उसके परिवार के एक सदस्य एवं रिश्तेदार द्वारा की गई। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में तराना एसडीओपी रवींद्र बोयत से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आज पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया जायेगा।