- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
9 माह के मासूम बच्चे को फूल विक्रेता को सौंपकर पति को चकमा देकर भागी महिला
उज्जैन। चकरावदा में रहने वाली 19 वर्षीय विवाहिता पति और 9 माह के पुत्र के साथ महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आई थी। दर्शनों के बाद पति बाइक लेने स्टैंड पर गया तभी महिला ने अपने 9 माह के पुत्र को फूल वाले को सौंपा और चप्पल पहनने के बहाने यहां से भाग गई। पति ने इसकी गुमशुदगी महाकाल थाने में दर्ज कराई तो तीन दिन बाद वह थाने लौटी और पुलिस को बयान दिये।
पायल पति योगेश 19 वर्ष निवासी चकरावदा अपने 9 माह के पुत्र अंश के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आई थी। यहां दर्शनों के बाद तीनों मंदिर के बाहर आये। यहां पायल व पुत्र अंश फूल की दुकान पर खड़े हो गये जबकि योगेश सायकल स्टैंड पर अपनी बाईक लेने गया। उसी दौरान मौका पाकर पायल ने अपना 9 माह का पुत्र फूल की दुकान संचालित करने वाले युवक को सौंपा और कहा कि मैं चप्पल पहनकर आती हूं, कुछ दूर जाकर पायल यहां से ऑटो में बैठी और सीधे नानाखेड़ा बस स्टैंड से बस में बैठकर इंदौर चली गई।
इधर 9 माह के बालक को अकेला पाकर योगेश ने पत्नी की आसपास तलाश की व ससुराल में पायल के माता-पिता को भी अवगत कराया। काफी तलाश के बाद पायल नहीं मिली तो योगेश ने महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तीन दिन बाद पायल स्वयं महाकाल थाने पहुंच गई और पुलिस को बयान दिये कि पति योगेश द्वारा उसके साथ झगड़ा व मारपीट की जाती है।
इस कारण महाकाल दर्शन के बाद बस से इंदौर चली गई थी। वहां दोस्तों को फोन लगाकर उनके पास गई और बाद में अपने माता-पिता के पास रह रही थी। पायल के बयानों के बाद पुलिस ने उसे माता-पिता के सुपुर्द किया है।