- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
आगर रोड पर बढ़ी ट्रक कटिंग की वारदातें
उज्जैन। आगर रोड़ पर ट्रक कटिंग की वारदातें बढऩे से ट्रांसपोर्ट संचालकों में रोष बना हुआ है इस संबंध में ट्रांसपोर्टर एकजुट होकर पुलिस अधिकारियों से मिले और उन्होंने ट्रक कटिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
आगर रोड पर जैथल टेक के समीप मेवाडा ढाबे पास अज्ञात बदमाश कंटेनर क्रमंाक आरजे 09 जीसी 0608 के पिछले गेट का ताला तोड़कर उसमें भरे टायर चोरी करके ले गये। हालांकि अभी टायरों की कीमत नहीं बतायी गयी है। बताया जाता है कि देवड़ा नागली हरियाणा निवासी मकसूद शाह पिता हाजर शाह गोवा से ट्रक में टायर भरकर कोटा के लिये रवाना हुआ था।
उसे 30 सितम्बर की सुबह 4-5बजे के बीच कंटेनर के टायर चोरी होने की जानकारी जेथल टेक पर लगी। इसके बाद घटिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी। हालंाकि अभी मकसूद को यह ज्ञात नहीं हुआ कि कंटेनर का ताला किस क्षेत्र में तोड़ा गया । फिलहाल घटिया थाना पुलिस ने इस मामले ेमें अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कंटेनर से तीन दिन पहले किराना सामान चोरी
इससे पहले दिल्ली से हैदराबाद जा रहे एक कंटेनर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश किराने का सामान चोरी करके ले गये। इसकी रिपोर्ट घटिया थाने में दर्ज करवायी गयी है। गांव साढाबाड़ी थाना नगीना हरियाणा निवासी अब्दुल सलाम पिता मुंशीखां कंटेनर में किराने का सामान भरकर दिल्ली से हैदराबाद के लिये रवाना हुआ था। आगर रोड़ पर एस्सार पेट्रोल पंप और जंक्शन जायका ढाबा के बीच अज्ञात बदमाशों ने कंटेनर पर चढ़कर ताला तोड़ दिया और उसके बाद उसमें रखे किराने के सामान के कार्टुन चोरी करके ले गये। यह घटना 28 सितम्बर की सुबह 5 बजे हुई।
झलारा के समीप भी टायर चोरी
माकड़ोन थाना अंर्तगत ग्राम झलारा की पुलिया के समीप बदमाश ट्रक का ताला खोलकर उसमें भरे टायर चोरी करके ले गये। इस मामले में शाहबुद्दीन मेव की रिपोर्ट पर माकडोन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितम्बर को ट्रक चालक हरियाणा जा रहा था। सातमोरी के समीप ट्रक का पहिया पंचर हो गया था इसलिये ठीक करने के लिये ट्रक वहां खड़ा था और उसके बाद आगे जानकारी लगी कि ट,क का ताला तोड़कर उसमें भरे 25-30 टायर चोरी हो चुके हैं।
रात में की पुलिस ने गश्त
आगर रोड़ पर ट्रक कटिंग की वारदातों को देखते हुये घटिया थाना पुलिस सक्रिय हो गयी है और अब दो दिन से रात में इस मार्ग पर गश्त की जा रही है। वहीं ढाबों के आसपास भी पुलिस अपनी नजर रखे हुये हैं।