- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
हरिहर मिलन होगा, जुलूस निरस्त
उज्जैन:विवादित अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद पूरे जिले में शांति और सौहाद्र्र कायम रहा लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दूसरे दिन भी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रात को होने वाले हरिहर मिलन को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हुई थी, जिसको लेकर मंदिर प्रशासक का कहना है कि हरिहर मिलन तो होगा लेकिन जुलूस निरस्त कर दिया गया है।
रविवार का दिन होने के कारण स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में भी दुकानें बंद रहीं, लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार ड्यूटी करने के साथ ही शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स तैनात है। मुस्लिम समाज की ओर से रविवार सुबह निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सहित पंडे और पुजारियों की बैठक आयोजित हर बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर होने वाले हरिहर मिलन कार्यक्रम और जुलूस को लेकर चर्चा की। मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने बताया कि हरिहर मिलन तो होगा लेकिन सार्वजनिक जुलूस निरस्त करने का निर्णय हुआ है। जिले में धारा 144 लागू है जिसके दृष्टिगत जुलूस निकालने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि हरिहर मिलन का स्वरूप क्या रहेगा इसको लेकर अधिकारियों द्वारा विचार-विमर्श किया जा रहा है।