- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
हेरिटेज वॉक-टॉक: संस्कृति से युवाओं को करा रहे परिचित
उज्जैन। संस्था उज्जैन वाले गु्रप के सदस्यों ने रामघाट और अन्य प्रमुख क्षेत्रों का भ्रमण किया। सदस्यों का कहना है हेरिटेज वॉक-टॉक कार्यक्रम के तहत कई दिनों से भ्रमण का सिलसिला जारी है और संबंधित जानकारी एकत्र कर युवा पीढ़ी को परिचित कराना संस्था का उद्देश्य है।
युवा पीढ़ी यह शहर के प्राचीन, पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्च के साथ ही अन्य जानकारी को जान सके। हालांकि यह सभी जानकारी संस्था के फेसबुक ग्रुप पर शेयर की जाएगी। भ्रमण करने वाले सदस्यों का यह कहना है कि जानकारी मुहैया कराने का सबसे बड़ा साधन सोशल मीडिया है, इसलिए जानकारी मुहैया कराने के लिए इसका उपयोग करने की निर्णय लिया है।
पुरातत्वविद् शिवकांत वाजपेयी दे रहे युवाओं को जानकारी
ग्रुप के नीरज थोरात ने अक्षरविश्व को बताया कि संस्था के इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन पुरातत्वविद् डॉ. शिवकांत वाजपेयी कर रहे है। बीते दिनों भी पुरातात्विक, ऐतिहासिक व प्राचीन स्थानों का भ्रमण किया जाकर पूर्ण व सत्य जानकारी एकत्र की जाकर फेसबुक ग्रुप पर शेयर की गई है। ग्रुप में करीब एक लाख सदस्य जुड़े हुए है।