- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
हैप्पी फैमिली-हैप्पी होम पर दो दिवसीय वर्कशॉप
उज्जैन। परिवार में खुशियां बढ़ाने एवं आपस में बढ़ रही दूरियों को कम करने के लिये सामाजिक पहल के तहत दैनिक अक्षरविश्व और भारतीय जैन संगठन के तत्वावधान में दो दिवसीय इम्पॉवरमेंट ऑफ कपल्स वर्कशॉप का आयोजन आईटीआई कॉलेज उदयन मार्ग (वाघेश्वरी माता मंदिर के सामने) पर रखा गया है।
इस वर्कशॉप का शुभारंभ 6 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। वर्कशॉप का समापन 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा। पति-पत्नी, सास-ससुर, बहू, मां-बेटे-बेटियों के बीच परिवार में दूरियां कम हो और खुशियां बढ़ें इस संबंध में विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। वर्कशॉप की मुख्य टे्रनर डॉ. सोनल मेहता (भोपाल) है। इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए संयोजक डॉ. श्रुति जैन ९३०३३-२३२३४, मनीषा सुराना ७९९९६-८००५७ से संपर्क किया जा सकता है।