- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
होटल की अवैध इमारत आज जमींदोज होगी
उज्जैन। इंदौर रोड पर अवैध रूप से बनी 20 करोड़ रुपए की होटल शांति क्लार्क इन सुईट्स की इमारत बुधवार को तीन धमाकों के साथ धराशायी हो जाएगी। इमारत में विस्फोट के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने पड़ोस के होटल विक्रमादित्य को खाली कराने, हरिफाटक ब्रिज और महामृत्युंज द्वार से ट्रैफिक डायवर्ट करने और अनाधिकृत व्यक्तियों को कार्रवाई स्थल से दूर रखने के निर्देश दिए हैं। होटल का निर्माण बिना विभिन्न सोसायटियों की आवासीय जमीन पर बगैर भूमि डायवर्शन के नक्शा स्वीकृत करवाकर किया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर इसे ढहाया जा रहा है। छह मंजिला होटल का निर्माण तीन हिस्सों में हुआ था। जेसीबी, पोकलेन से दीवारों की तुड़ाई के बाद कुल 101 पिलर सामने आए हैं, जिनमें बारूद भरने के लिए मशीन से होल कर दिए गए हैं। इंदौर के एक्सपर्ट शरद सरवटे ने बुधवार सुबह 9.30 बजे से इन होल में बारूद भरेंगे। लंच टाइम के बाद इमारत को विस्फोट कर ढहाएंगे।
अफसरों को हिदायत, अवैध निर्माण को आरंभिक स्तर पर ही तोड़ने की आदत डालें