- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
डेढ़ करोड़ से बन रहा बस स्टैंड, कॉलम में गिट्टी की जगह डाल रहे मिट्टी
जनसुनवाई में प्रशासन के पास पहुंचा मामला
उज्जैन। महिदपुर तहसील के अंतर्गत झारडा में करीब डेढ़ करोड़ लागत से बस स्टैंड बन रहा है, लेकिन कॉलम में गिट्टी की जगह मिट्टी डाली जा रही है और जांच के नाम पर भी खानापूर्ति ही कर दी गई। यह शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने की है।
बृहस्पति भवन में प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर रिषव गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ नीलेश पारिख ने की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झारडा के उपाध्यक्ष नागूलाल मालवीय ने मंगलवार को लिखित शिकायत की कि बस स्टैंड बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। इसकी जांच के लिए तहसीलदार को आवेदन दिया था। इस पर आरईएस को जांच सौंपी गई थी, लेकिन आज तक जांच ही नहीं हो सकी। नया बस स्टैंड डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से बनाया जा रहा है।