- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
होटल राज सागर में शराब पीते पांच पकड़ाए
उज्जैन। इंदौर रोड पर स्थित होटल राज सागर में आबकारी विवाग की टीम ने दबिश दी और वहां पर शराब पीते 5 लोगों को पकड़ा। इस मामले में आबकारी विभाग ने होटल प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की है। वहीं मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। आबकारी विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि इंदौर रोड पर होटल राज सागर में अवैध रूप से शराबखोरी हो रही है।
इसकी जानकारी लगने पर आबकारी सहायक आयुक्त हर्षवर्धन के निर्देश पर सहायक आबकारी उपनिरीक्षक आरएल पचौरी, कृतिका द्विवेदी, शुक्ला, रामगोपाल चावड़ा, प्रणव जैन आदि रात ८ बजे होटल सागर पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर शराब पी रहे 5 लोगों को पकड़ा। जिनके नाम प्रशांत पिता कन्हैयालाल महावर निवासी मक्सी रोड, संजय पिता छगनलाल सोनी, मनोज पिता मदनलाल सोनी, विशाल सोनी, मनोज पिता कृष्णकांत निवासी नागदा हैं। आबकारी टीम ने होटल प्रबंधक अर्पित मित्तल निवासी महालक्ष्मी रोड देवास के खिलाफ कायमी की है।
पुलिस अधीक्षक ने दिए थे निर्देश
पूर्व में पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर द्वारा इस आशय के निर्देश दिए गए थे कि शहर एवं आसपास के मार्गों पर संचालित होने वाली होटल एवं ढाबों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध रूप से बिकने वाली शराब एवं मदिरा पान पर रोक लगाई जाए। उसके बावजूद कई होटलों एवं ढाबों रात होते ही अवैध रूप से शराब का कारोबार शुरू हो जाता है।
जिन लोगों के पास शराब बेचने के लाइसेंस नहीं है, वहां पर भी शराब बिकती है। वहीं अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों से भी शराब लाकर लोग कुछ होटलों एवं ढाबों पर पीते हैं। होटल सागर का मालिक ओम मेघवंशी है जो कि भाजपा नेता है। मेघवंशी की घास मंडी चौराहा चौराहा के अलावा न्यू राजकुमार होटल के सामने फ्रीगंज में भी होटल है।