- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
1.5 लाख रुपए देकर की थी शादी आठ दिन बाद पति को छोड़कर भागी
उज्जैन। 6 दिसंबर को डेढ़ लाख रुपये में शादी के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता महाकालेश्वर मंदिर के पीछे बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र से पति को चकमा देकर भाग गई। महिला ने उज्जैन में नाना की मृत्यु का बहाना बनाया और पति को साथ लेकर तड़के यहां आई थी। पति ने इसकी शिकायत महाकाल थाने में दर्ज कराई।
विजय पिता हनुमान 32 वर्ष निवासी खडेला सीकर राजस्थान सुबह जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से अपनी नवविवाहिता पत्नी पुनीता पिता शेखर अंबेडकर निवासी गौरेगांव महाराष्ट्र के साथ उज्जैन आया। स्टेशन से दोनों सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां से उन्होंने पुनीता के कथित जीजा गाडूराम मीणा से फोन पर संपर्क किया। गाडूराम ने उन्हें बड़ा गणेश मंदिर बुलाया। यहां से पुनीता अपने जीजा गाडूराम के साथ बाईक पर बैठकर कहीं चली गई। विजय ने उसे आसपास तलाशा और नहीं मिलने पर महाकाल थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
डेढ़ लाख रुपये देकर की थी शादी
विजय ने बताया कि उसने गांव में रहने वाले गाडूराम मीणा के माध्यम से पुनीता के कथित जीजा बनेसिंह सिंह 75 हजार रुपये नगद और 75 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये थे। जिसके बाद 6 दिसंबर को पुनीता और विजय की शादी कोर्ट में हुई।
बनेसिंह ने फोन कर बुलाया था
विजय ने बताया कि पुनीता के कथित जीजा बनेसिंह का रात में फोन आया कि पुनीता के नाना की मृत्यु हो गई है, उसे बताये बिना तुरंत उज्जैन आ जाओ। इस पर वह पुनीता को लेकर उज्जैन आया था और यहीं से पुनीता अपने जीजा के साथ बाईक पर बैठकर रफूचक्कर हो गई।