- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
10 महिलाओं के जिम्मे गाँव का विकास ,पूरी पंचायत निर्विरोध:सरपंच, उप सरपंच और पंच सभी निर्विरोध
उज्जैन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के पहले ही पूर्व सरपंच की समझाईश से पूरी पंचायत ही निर्विरोध हो गई। खास बात यह है कि पंचायत में सरपंच, उप सरपंच सहित पंच भी महिला ही चुनी गई है। ग्राम पंचायत के इस ऐतिहासिक फैसला से पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले की ग्राम पंचायतों में रस्साकशी का दौर चल रहा है। ऐसे में जिले की खाचरौद तहसील की झिरन्या खाचरोद ग्राम पंचायत के ऐतिहासिक फैसले ने सबको चौका दिया है। इस पंचायत में महिला शक्ति को पंचायत की कमान सौंपने के साथ ही सभी का निर्वाचन निर्विरोध करा लिया। ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच शहनवाज उद्दीन छन्नु भैया ने बताया कि इस बार ग्राम पंचायत में पूरी पंचायत का गठन महिला शक्ति से हुआ है। सभी को समझाईश देने के बाद ग्राम पंचायत के दस वार्ड से पंच और सरपंच व उप सरपंच सभी निर्विरोध निर्वाचित हो रहे है। यह निर्णय इस लिए भी लिया है कि पंचायती राज में महिलाओ को शक्तिशाली बनाना है। इसमें मुस्लिम और हिन्दू महिलाओं ने आपसी तालमेल के बाद सिंगल नाम का ही नामांकन किया था।
पंचायत की कमान महिलाओं के हाथ में
ग्राम पंचायत झिरन्या खाचरोद की पंचायत में महिला शक्ति के रूप में पंच वार्ड 1 से महेनाज शाहनवाज शेख, वार्ड 2 से पदमा गंगाराम , वार्ड 3 से काकू बाई, वार्ड 4 से रेहाना बी, वार्ड 5 से शहनाज बी, वार्ड 6 कंचन बाई, वार्ड 7 से सलमा बशीर, वार्ड 8 से शमशाद बी, वार्ड 9 से तारा बाई और वार्ड 10 से अफसाना बी निर्विरोध पंच रही। इनमें शहनवाज शेख को उप सरपंच और पदमा गंगाराम को सरपंच चुना गया है।