- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
100 किलो बांट रखकर जांचे तौलकांटे मुकादम तौलता मिला तो थमाया नोटिस
उज्जैन । कृषि उपज मंडी में मंगलवार को मंडी अध्यक्ष ने समिति सदस्य और अधिकारियों के साथ व्यापारियों के तौलकांटों चेक किए। वे अपने साथ 100 किलोग्राम के बांट लेकर निकले थे। तौलकांटों के आसपास अनाज बिखरा देखकर और तुलावटी के स्थान पर मुकादम द्वारा तौल करते पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी किए।
दोपहर में अचानक मंडी अध्यक्ष ने किसानों की तौल निरीक्षण के लिए व्यापारियों के तौलकांटे चेक किए। मंडी अध्यक्ष के अनुसार फर्म खंडेलवाल सेल्स आर्गे, भरत इंटरप्राईजेस, हेमाद्री इंटरप्राईजेस, देवाड़ा ग्रेन शाॅप, छाया इंटरप्राईजेस, ब्रजमोहन फतेहलाल, रामजी ट्रेडर्स के तौल स्थल के निरीक्षण में कार्यरत तौलकांटों को मंडी के 100 किलो के बांटों से चेक किया। सभी तौलकांटों पर सही वजन पाया गया। फर्म देवड़ा ग्रेन शाॅप, छाया इंटरप्राईजेस पर तुलावटी के स्थान पर मुकादम द्वारा तौल कार्य किया जाने पर फर्म के साथ तुलावटी को हिदायत दी जाकर तुलावटी से तौल कार्य कराने के निर्देश दिए। सचिव को संबंधितों को सूचना पत्र देने के लिए कहा। छाया इंटरप्राईजेस फर्म पर किसान का माल तुलते समय कांटे के आसपास बिखरा पाया गया जिस पर व्यापारी, तुलावटी और मुकादम को निर्देशित किया कि किसान का माल बिखरे नहीं। मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला के साथ निरीक्षण के दौरान मंडी समिति सदस्य रघुनंदन पाटीदार, दशरथ बाड़ोलिया, प्रभारी मंडी सचिव महेश शर्मा, प्रवीण चौहान, सुनील जारवाल मौजूद थे।