- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
100 नंबर डायल कर बोला मेरे साथ लूट हो गई,
एक माह के अंदर लूट की अाधा दर्जन से अधिक झूठी खबरें देकर पुलिस को हलाकान करने वाला ताजपुर निवासी शरीफ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया कि नशा चढ़ने के बाद 100 नंबर डायल कर झूठी शिकायत करता था। ताकि पुलिस परेशान हो। फोन करने के बाद वह मोबाइल स्विच ऑफ कर लेता।
एेसा ही फोन शरीफ ने सोमवार रात को किया। दोस्तों के साथ शराब पी। सुरूर चढ़ा तो पुलिस को परेशान करने के लिए रात 10 बजे 100 नंबर पर डायल कर दिया। बताया कि बदमाश मक्सी रोड पर मुझसे 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। भोपाल से लूट हो जाने का पाइंट मिलने के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। शरीफ का मोबाइल बंद आने से पुलिस उसे खोज नहीं पा रही थी। पुलिस उससे संपर्क करने के लिए लगातार फोन लगा रही थी। रात करीब 11 बजे उसने मोबाइल ऑन किया। पुलिस ने फोन लगाया तो वह शराब के नशे में धुत ताजपुर गांव में ही मिल गया। पुलिस उसे थाने ले आई। सुबह नशा उतरने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लूट नहीं हुई। नशे में ही दोस्तों ने उसके मोबाइल से फोन लगा दिया था।