- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
छठ पर महाकाल के आंगन में युवतियों का उल्लास, चंद्र दर्शन कर तोड़ा व्रत
महिलाओं व युवतियां ने मंगलवार को उब छठ पर्व मनाया। महिलाओं ने सौभाग्य व कुंआरी युवतियों ने अच्छे वर की कामना से दिनभर खड़े रहकर व्रत रखा। रात को महाकाल मंदिर प्रांगण में चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ा।
खड़े रहकर व्रत रखने के कारण ही इसे उब छठ कहते हैं। इसमें व्रत रखने वाली महिलाएं व युवतियां दिनभर खड़ी रही। रात में चंद्रमा निकलने के इंतजार में महिलाएं-युवतियां महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी। चंद्रमा निकलने तक महिलाओं और युवतियों ने देव दर्शन भी किए। रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद सभी ने घरों में बैठकर भाेजन कर व्रत तोड़ा।