- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- उज्जैन में पवन चक्की पोल लगाने को लेकर विवाद, भील परिवार पर हमला; दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-07-2026
- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत,आवास विहीन लोगों को मिलेंगे मकान
वे लोग जिनका अपना आशियाना नहीं है और जो खुद के अशियाने का सपना सालों से देख रहे हैं। ऐसे लोगों को अब राहत देने वाली खबर है। अब सभी बेघर और जीर्ण-शीर्ण घरों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 2016-17 से 2018-19 तक तीन वर्षों में 81975 रुपये खर्च होंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़ कर यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे भारत में क्रियान्वित की गई। मई 2014 को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में सरकार ने घोषणा की कि थी कि, जब तक देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष (2022 में) पूरे करेगा, हर परिवार के पास पानी के कनेक्शन, शौचालय की सुविधा, चौबीस घंटे एवं सातों दिन विद्युत की आपूर्ति समेत एक पक्का मकान होगा।