- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
25 हजार से ज्यादा गांव वासी शामिल हुए तिरंगा यात्रा में
महिदपुर के आसपास के दो सौ से ज्यादा गांव के लोगों ने देशभक्ति गीतों की धुन के बीच घोड़े पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के साथ बग्गी में सवार भारत माता को देख हर कोई अभिभूत था। शहर भर में पहली बार भारी भीड़ नजर आई, जहां करीब २५ हजार से ज्यादा समूह तिरंगा यात्रा के लिए उमड़ा था। हर और तिरंगा यह नजारा मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा के समापन दिखाई दिया।
आजादी की ७० वीं सालगिरह के मौके पर विधानसभा क्षेत्र के २४० गांवों में १२ दिन भ्रमण करने के बाद दोपहर १ बजे महिदपुर पहुंची। यात्रा का पुष्पवर्षा कर शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार भी बनाए गए। इस दौरान खुली जीप में राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया, सांसद डॉ. चिन्तामणि मालवीय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल व विधायक बहादुरसिंह चौहान सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।