- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- उज्जैन में पवन चक्की पोल लगाने को लेकर विवाद, भील परिवार पर हमला; दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-07-2026
चारधाम में वैष्णोदेवी के नि:शुल्क दर्शन
हरसिद्धि के पास चारधाम मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 25 अगस्त को मां वैष्णोदेवी गुफा के विशेष दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं को यह दर्शन नि:शुल्क कराए जाएंगे। अन्य दिनों में गुफा में प्रवेश के लिए शुल्क देकर टिकट लेना होती है। चारधाम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि के निर्देशन में सिंहस्थ के पूर्व मंदिर प्रांगण में पांच मंजिला गुफानुमा वैष्णोदेवी मंदिर का निर्माण करवाया था।
चारधाम के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व पर 25 अगस्त को रात 9 से रात 12 बजे तक मनेगा। इस दौरान श्रद्धालु रात 8 से 12 बजे तक वैष्णो देवी गुफा के दर्शन कर सकेंगे।