- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
14 किमी की रफ्तार से चली हवा, दिन का पारा लुढ़का
उज्जैन | शहर में सोमवार को चली तेज हवा ने पतझड़ का नजारा बिखेर दिया। तेज हवा के असर से दिन के तापमान में गिरावट आई। पिछले तीन-चार दिनों से हवा की रफ्तार थमी हुई थी। इससे दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा था लेकिन सोमवार को दिनभर 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चली। तेज हवा चलने के कारण सड़कों पर धूल के गुबार उड़ते रहे। वहीं पेड़ों के आसपास गिरकर एकत्रित हुए सूखे पत्ते पतझड़ की आमद को दर्शाते रहे। दिन में अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों के मुकाबले दो डिग्री कम होकर 32.0 डिग्री हो गया। हालांकि गर्मी आैर उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। इधर रात में तापमान एक डिग्री बढ़ गया। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया काफी तेज गति से हवा चलने के कारण अगले 24 घंटों में दिन के अलावा रात के तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है। सीजन में पहली बार हवा की रफ्तार इतनी तेज थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक-दो दिन में हवा की रफ्तार सामान्य हो जाएगी।