- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
16 सितंबर 2025 | देश–प्रदेश–उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌏 देश की बड़ी खबरें
-
देहरादून में बादल फटा: मंदिर, दुकानों और घरों में मलबा घुसा। टोंस नदी में ट्रैक्टर बहने से 8 की मौत, मंडी में 4 लोगों की जान गई।
-
जैश का खुलासा: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में मसूद अज़हर का परिवार मारा गया। आतंकी कमांडर बोला– “शरीर का कीमा बन गया था।”
-
असम में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: महिला अफसर के घर से 2 करोड़ के जेवर और 92 लाख कैश बरामद; CM बोले– “हिंदुओं की जमीन संदिग्धों के नाम कराई जाती थी।”
-
मैसूर दशहरा विवाद: कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम लेखिका को बुलाया। हाईकोर्ट ने विरोध याचिका खारिज की– “दूसरे धर्म के त्योहार में जाना अधिकारों का उल्लंघन नहीं।”
-
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: धर्मांतरण कानूनों पर 8 राज्यों को नोटिस, 4 हफ्तों में जवाब तलब।
-
एशिया कप विवाद: पाकिस्तान की मांग ठुकराई गई। PCB ने रेफरी पर ठीकरा फोड़ा, लेकिन BCCI सख्त रुख पर कायम।
-
मनोरंजन जगत: भोजपुरी स्टार पवन सिंह शो में चहल की एक्स वाइफ धनश्री की खूबसूरती पर फिदा, बोले– “लिपस्टिक के साथ बिंदी लगा लीजिए।”
-
लाइफस्टाइल ट्रेंड: जापान से निकली माचा ग्रीन टी दुनिया भर में छा गई, भारत में भी डिमांड तेजी से बढ़ी।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
इंदौर हादसा: बेकाबू ट्रक की टक्कर से 3 की मौत, 12 घायल; CM मोहन यादव अस्पताल पहुँचे, जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज।
-
धार का भैंसोला बनेगा ऐतिहासिक गवाह: PM मोदी करेंगे देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास। ‘स्वस्थ नारी अभियान’ और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ भी।
-
IAS तबादले: प्रदेश में 20 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, विशेष गढ़पाले बने ऊर्जा विभाग सचिव।
-
खजुराहो विवाद: जवारी मंदिर में विष्णु की मूर्ति खंडित, भक्तों की याचिका पर SC बोला– “प्रार्थना करो, भगवान खुद उपाय करेंगे।”
-
सतना में GST रेड: ड्रायफ्रूट कारोबारियों के ठिकानों पर छापे, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा।
-
जबलपुर की लापरवाही: मानसिक रोग विभाग में भर्ती 2 मरीजों के पैर चूहों ने कुतरे; परिजनों में रोष।
-
मानसून मेहरबान: इस सीज़न में औसत से 6.9 इंच ज्यादा बारिश, अगले 3 दिन हल्की बारिश का अनुमान।
🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें
-
महाकाल का दिव्य श्रृंगार: पंचामृत स्नान और भस्मारती के बाद बाबा का अलौकिक श्रृंगार, मोगरे–गुलाब की खुशबू से महका मंदिर परिसर।
-
किसानों का हल्ला बोल: लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ हजारों किसान ट्रैक्टर–ट्रॉली लेकर उतरे सड़कों पर; 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली और सभा।
-
महाकाल दर्शन: ओलंपियन पीटी उषा ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, बोलीं– “बाबा के बुलावे से ही आना संभव हुआ।”
-
ब्लैकमेलिंग कांड: वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष को धमकाने वाला 3 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार; प्रदेशभर में हो रही थी अवैध वसूली।
-
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: उज्जैन में शुरू हुई 69वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता; जिम्नास्टिक और मलखंब में 600 खिलाड़ी मैदान में।
-
सेवा पखवाड़ा की तैयारी: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर फोकस; पीएम मोदी का लाइव कार्यक्रम पंचायतों तक दिखेगा।
-
शर्मनाक घटना: मजदूर ने गाय से अप्राकृतिक कृत्य किया, पुलिस ने किया जुलूस, वीडियो वायरल होने पर भड़के हिंदू संगठन।