- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन के महाकाल मंदिर में पीटी उषा ने किए दर्शन, बोलीं- बाबा के बुलावे से ही आना संभव हुआ; मंदिर समिति ने किया सम्मान!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को भारत की स्टार एथलीट और राज्यसभा सांसद पद्मश्री पीटी उषा ने दर्शन-पूजन किया। भारतीय खेल जगत की “उड़नपरी” कही जाने वाली पीटी उषा अपने पति के साथ मंदिर पहुंचीं और गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने विधिविधान से पूजन कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति ने उन्हें प्रसाद और दुपट्टा भेंटकर सम्मानित भी किया।
लंबे समय से थी इच्छा, बाबा के बुलावे पर ही हुई पूरी
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में पीटी उषा ने कहा कि, “महाकाल के बारे में बहुत कुछ सुना था और यहां आने की लंबे समय से इच्छा थी। लेकिन बाबा के बुलावे पर ही आना संभव हुआ। आज जब मंदिर पहुंची तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।”
उन्होंने आगे कहा कि पहले भी उन्हें मंदिर आने के कई निमंत्रण मिले थे, लेकिन इस बार ही अवसर बना और वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
खेलों की उन्नति और देश की तरक्की के लिए की प्रार्थना
पीटी उषा ने बताया कि उन्होंने महाकाल से देश की सुख-शांति, भारत में खेलों की प्रगति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने – भारत में ओलंपिक आयोजन की पूर्ति के लिए विशेष प्रार्थना की।
इसके अलावा उन्होंने अपने द्वारा संचालित स्पोर्ट्स स्कूल की तरक्की और बेटे की सुख-समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगा।
मंदिर समिति ने किया सम्मान
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर परंपरा के अनुसार पद्मश्री पीटी उषा का सम्मान किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और एक दुपट्टा भेंट किया गया।