- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
17 दुकान-कारखानों में रखा 3 करोड़ का माल खाक
उज्जैन । बुधवार तड़के शहर ने बर्बादी का ऐसा मंजर देखा। हरीफाटक ब्रिज के पास लगी आग से 17 दुकान-कारखानों में रखा 3 करोड़ रुपए का माल खाक हो गया। कई परिवार रातोंरात तबाह हो गए। आग रात 3 बजे लगी। विशाल ऑटो पार्ट्स दुकान में ऑयल से भरे ड्रम रखे थे। ड्रमों में भरे तेल ने आग में घी का काम किया। रात 3.45 बजे आग बुझाने शुरू की, आग पर काबू पाने में साढ़े सात घंटे लगे। अग्निकांड में सबसे अधिक नुकसान अमरपुरा के अकरम का हुआ है। वह दिव्यांग है। प्रिंस इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कूलर का कारखाना था। गर्मी के लिए 1500 से अधिक फाइबर और लोहे के कूलर बनकर तैयार थे। इसके अलावा प्लास्टिक के पाइप, फाइबर के पंखे, पंप और कच्चे माल से कारखाना भरा था। अकरम के मुताबिक 60 लाख से अधिक का माल जलकर नष्ट हो गया। व्यापार के लिए मकान को गिरवी रखकर पांच लाख लिए थे। मार्केट से 35 लाख का उधार ले चुका हूं।
15 लाख का कर्ज लेकर सामान जुटाया
विवेकानंद कॉलोनी के सोनू की शुभम ऑटो पार्ट्स नाम से इंदौर रोड पर दुकान है। उसमें 50 लाख का माल था। सोनू ने बताया 15 लाख का लोन लेकर माल लाया था। आग से सब खाक हो गया। फिर से व्यापार शुरू करने में समय लगेगा। लोन कहां से चुकाऊंगा।
लकड़ी के फर्नीचर कोयले में तब्दील
कोट मोहल्ला निवासी फुरकान खान की लकड़ी के फर्नीचर का कारखाना जलकर खाक हो गया। तैयार सोफे कोयले के टुकड़े बन गए थे। इसी के बगल केडी गेट निवासी इरशादुद्दीन की आलमारी का कारखाना है। यहां रखा वेल्डिंग सिलेंडर फट गया।