- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
17 माह बाद स्कूलों में गूंजी बच्चें की किलकारियां
पहला दिन होने के कारण संख्या रही कम
उज्जैन। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुए स्कूल कॉलेजों को पुन: खोलने की प्रक्रिया प्रदेश शासन द्वारा दो माह पहले से शुरू की गई इसी कड़ी में आज से 17 माह से बंद प्राथमिक स्कूलों को भी बच्चों के लिये पुन: प्रारंभ कर दिया गया है। हालांकि पहला दिन होने के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। शिक्षकों ने बताया कि आने वाले दिनों में बच्चों की संख्या बढऩा शुरू होगी।
कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं कोरोना काल से पहले की तरह लगना आज से शुरू हुईं। परिवर्तन यह था कि बच्चों को स्कूल में प्रवेश करते समय हाथ सेनेटाइज कराये गये। मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य था साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी बच्चों से कराया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय पंवासा में आज कक्षा 1 से 5 तक कुल 45 बच्चे उपस्थित हुए। हालांकि पहले दिन पढ़ाई कार्य शुरू नहीं हुआ यहां बच्चों ने खेलकूद और दोस्तों से मिलने जुलने में निकाला। सुबह 10.30 बजे बच्चे क्लास में तो पहुंचे लेकिन संख्या कम होने के कारण पढ़ाई नहीं हुई।
आधी संख्या ही रहेगी बच्चों की
शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक कुल बच्चों की आधी संख्या ही रखी जायेगी। वर्तमान में शासकीय प्राथमिक विद्यालयों की कुल संख्या 1412 है जिनमें 64162 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल का समय सुबह 10.30 से 4.30 है। कुछ स्थानों पर दो शिफ्टों में भी सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं।