- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पितृ तर्पण और मोक्ष का श्राद्ध पक्ष शुरू
सिद्धवट, गयाकोठा तीर्थ और रामघाट पर सुबह से लगी दर्शन पूजन करने वालों की लाईन
अक्षरविश्व प्रतिनिधि.उज्जैन। आज से पितरों का पर्व श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हुआ। सुबह से लोगों ने पितृ मोक्ष की कामना को लेकर प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन व तर्पण आदि कार्य सम्पन्न किये इसके अलावा घरों में भी धूप ध्यान का सिलसिला शुरू हुआ जो अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा।
कहां कैसी व्यवस्था: पितृओं के तर्पण, पिण्डदान, पूजन आदि का महत्व उज्जैन के प्रमुख तीन स्थानों सिद्धवट, गयाकोठा तीर्थ और रामघाट पर पुराणों के अनुसार माना गया है। इन स्थानों पर पितृ के निमित्त कर्म करने से उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सिद्धनाथ पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पुराणों में अवंतिका तीर्थ के रामघाट, सिद्धनाथ और गयाकोठा तीर्थ स्थानों का वर्णन और यहां तर्पण, पिण्डदान व पूजन दर्शन का महत्व बताया गया है। स्कंद पुराण के अनुसार सिद्धवट घाट पर प्रेतशिला तीर्थ व शक्ति भेद तीर्थ है इसके अलावा रामघाट पर पिशाच मोर्चन तीर्थ है और गयाकोठा तीर्थ पर गुप्त फाल्गू का प्राकट्य बताया गया है। पंडितों के अनुसार इन तीर्थ स्थानों पर श्राद्ध पक्ष के दौरान पितृओं का तर्पण, पिण्डदान, दर्शन पूजन करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही कर्म करने वाले को पुण्य फल प्राप्त होता है। इन तीर्थ स्थलों पर श्राद्ध पक्ष के अलावा अमावस, चौदस पर भी दर्शन का विशेष महत्व बताया गया है।