- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम का आयोजन आज, गायन वादन नृत्य से होगी महाकाल की स्तुति
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा 19 वें अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव शिवसंभवम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के निकट श्री महाकाल महालोक स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय सभागृह में 24 अगस्त शनिवार को शाम 7 बजे किया जाएगा।
इस दौरान शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य से भगवान श्री महाकालेश्वर की वंदना में राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर महाकाल आराधना करेंगे। बता दें, कला साधकों के इस प्रस्तुति समागम में पुणे की सानिया पाटनकर का शास्त्रीय गायन, नईदिल्ली के कुमार ऋषितोष और समूह का ताल वाद्य कचहरी तथा उज्जैन की डॉ. अंजना चौहान के कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।
इस साल 19वें श्रावण महोत्सव के लिए भारतीय डाक विभाग एक विशेष डाक टिकट और कवर साझा करने जा रहा है। यह शनिवार को त्रिवेणी संग्रहालय में होगा। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल और अन्य अधिकारी जैसे कुछ महत्वपूर्ण अतिथि भी मौजूद रहेंगे।