- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
20 हजार का ईनामी मनी ट्रेड सेंटर से गिरफ्तार
उज्जैन। फीनिक्स टाउनशिप बहुचर्चित घोटाले के मामले में आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने फ्रीगंज पुरानी सब्जी मंडी में बने मनी ट्रेड सेंटर बिल्डिंग से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक रजत पिता विमलचंद वोरा निवासी तिलकनगर एक्सटेंशन इंदौर फीनिक्स टाउनशिप के डायरेक्टर के पद पर था। उसके खिलाफ इंदौर की अपराध शाखा में धारा 420, 467 आदि के तहत प्रकरण दर्ज था। आरोपी रजत की गिरफ्तारी पर इंदौर पुलिस की ओर से 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उज्जैन स्थित मनी ट्रेड सेंटर बिल्डिंग में रहकर फरारी काट रहा है जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर ले गई। इसी मामले में आरोपी चंपू व अन्य साथियों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।