- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
21 जुआरी पकड़ाए, डेढ़ लाख बरामद, टीआई सस्पेंड
उज्जैन | एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाटपचलाना थाना अंतर्गत ग्राम बालोदालक्खा में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। इस पर एसपी ने सायबर सेल की टीम को रवाना किया जिसने 21 जुआरियों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख से अधिक रुपये बरामद किये। एसपी ने भाटपचलाना थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एएसपी मनीष खत्री ने बताया ग्राम बालोदालक्खा में रहने वाले संजय पांचाल के घर के पीछे बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था जिसकी सूचना मिलने के बाद सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे को मय फोर्स के मौके पर रवाना किया गया।
सायबर की टीम ने संजय पांचाल के घर के पीछे से जुआं खेल रहे सलीम पिता मोहम्मद खां निवासी खामरिया खाचरौद, कांतिलाल पिता राजाराम धाकड़ निवासी बागरोड रतलाम, इरफान खान निवासी मदारगेट, असलम पिता अनवर खान निवासी सेरानीपुरा बदनावर, कमल पिता सुभाषचंद्र निवासी बदनावर, कलीम पिता अल्लाबख्श निवासी मावा बाजार उज्जैन, युसूफ निवासी बदनावर, केवलराम, रमेश पिता गंगाराम, सरफराज अली, संजय पिता बाबूलाल, ललित, सकील, साहिद, राजेश, बाबूसिंह, वहीद शाह, बाबू खां, परमानंद, किशोरदास, राहुल बंजारा निवासी सतरूंडा को गिरफ्तार कर उपकरण सहित 1 लाख 61 हजार रुपये बरामद किये। थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे जुएं के अड्डे की जानकारी थाना प्रभारी को नहीं होने पर एसपी सचिन अतुलकर द्वारा तुरंत प्रभाव से टीआई अमित भाबोर को सस्पेंड कर दिया गया।