- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
स्कूल जा रही छात्रा को लड़के ने छेड़ा, पिता ने बीच सड़क कर दी धुनाई
उज्जैन | सुबह सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही छात्रा के साथ कॉलेज के छात्र द्वारा छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छात्रा के पिता ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़ाये युवक द्वारा माफी मांगने और राहगिरों की समझाईश पर उसे छोड़ दिया गया।
नालंदा हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढऩे वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ पैदल स्कूल जा रही थी उसी दौरान कॉलेज में पढऩे वाला युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। घास मण्डी चौराहे से पीछा कर रहे बदमाश की सूचना छात्रा ने अपने पिता को मोबाईल पर दी इसके तुरंत बाद छात्रा के पिता वाघेश्वरी माता चौराहे पर पहुंचे। यहां बदमाश को देखते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का कारण पूछने पर छात्रा के पिता ने बताया कि बदमाश उनकी पुत्री का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था इस पर यहां मौजूद लोगों ने भी बदमाश को पीट दिया।
युवक का नाम शिवम माली पिता मदनसिंह निवासी आगर रोड़ है। युवक एडवांस कॉलेज का छात्र है और उसने छात्रा के पिता के पैर छूकर माफी मांगते हुए दुबारा गलती नहीं करने की बात कही साथ ही उन्हें बताया कि वह शादीशुदा है और पुलिस में शिकायत करने पर कॉलेज से निकाल देंगे। यहां मौजूद लोगों ने छात्रा के पिता को समझाईश देकर युवक को दुबारा गलती न करने की हिदायत देकर छुड़वा दिया।