- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
28 जून से होंगे बाबा महाकाल के दर्शन:लिंक खुलते ही पहले दिन के स्लॉट हुए बुक
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून से खुलेगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन के एप और वेबसाइट पर लिंक खुलते ही सिर्फ 4 घंटे में पहले दिन की 3500 बुकिंग फूल हो गई। गुरुवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक वेबसाइट पर लिंक नहीं खुल रहा था। जिससे दर्शनार्थी परेशान होते रहे। बताया जा रहा है कि मंदिर के आईटी विभाग की तैयारी नहीं होने से यह स्थिति बनी है।
रोजाना 7 स्लॉट में 35 सौ श्रद्धालु को अनुमति
महाकाल मंदिर में प्रतिदिन 3500 श्रद्धालुओं को 7 स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे। दर्शन सुबह 6 से रात 8 बजे तक होंगे। श्रद्धालुओं को गर्भगृह और नंदीगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नंदीगृह के पीछे बेरिकेडिंग से दर्शन होंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। 6 से 8 , 8 से 10, 10 से 12, 12 से 2, 2 से 4, 4 से 6 और अंतिम स्लॉट 6 बजे से 8 बजे तक का होगा। जिसमें प्रत्येक स्लॉट में 500 दर्शनार्थियों को अनुमति मिलेगी।
76 दिन बाद खुलेगा मंदिर
महाकाल मंदिर को कोरोना की दूसरी लहर के चलते 12 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। किसी भी आम और ख़ास श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। अब जब कोरोना का कहर कम हुआ तो एक बार फिर महाकाल मंदिर को 76 दिन बाद 28 जून को खोलने के आदेश मंदिर समिति के अध्यक्ष उज्जैन कलेक्टर आशीष ने दिए हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना संक्रमण के कारण आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद किया था। पिछले दिनों मंदिर समिति की बैठक में 28 जून से प्रवेश शुरू करने का फैसला हुआ था। साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या 48 घंटे के पूर्व की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देने की अनिवार्यता रखी है। आम दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश ऑनलाइन बुकिंग होगी।