- इस बार विवाह मुहूर्त कम, पाती के लग्न लिखवाने को संपर्क कर रहे श्रद्धालु
- अभिनेता अर्पित रांका महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में हुए शामिल
- महाकाल मंदिर में नए कामों की शुरुआत, नए साल की दर्शन व्यवस्था तय होगी
- बीकानेर से उज्जैन पहुंची अमृत महोत्सव रथ यात्रा, हुई पूजा अर्चना, मां शिप्रा का जल लेकर इंदौर रवाना
- उज्जैन में आज रजत पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे कालभैरव
3 नवंबर को सर्वार्थसिद्धि योग में राशि परिवर्तन करेंगे शुक्र, 4 को रवि योग में मार्गी होंगे शनि

उज्जैन। पंचांगीय गणना के अनुसार दीपावली से पहले दो महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर में परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्रवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग में सुबह 7 बजे शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनिवार के दिन नवंबर माह से वक्री चल रहे शनि मार्गीय होंगे। ग्रहों का यह परिवर्तन सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन के साथ विभिन्न राशि के जातकों की किस्मत के द्वार खोलेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार नवग्रह में सुख, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। हालांकि, कन्या राशि का अधिपति बुध है और कन्या राशि में शुक्र निम्न अवस्था पर होते हैं। फिर भी दृष्टिसंबंधों के आधार पर देखें तो सातवीं दृष्टि उच्च की होती है जो मीन राशि को देखती है। इस दृष्टिकोण से शुक्र का राशि परिवर्तन केंद्र योग बनाएगा। साथ में व्यापार जगत में भारी परिवर्तन के साथ आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। उद्योग जगत में नए-नए परिवर्तन या नवाचार आदि दिखाई देगा, जो आमजन के लिए अनुकूल रहेगा।
शुक्र का केतु के साथ युति संबंध
शुक्र का कन्या राशि में केतु के साथ युति संबंध रहेगा। ज्ञातव्य है कि राहु-केतु ने 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन किया, जिसके अंतर्गत राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। अब कन्या राशि के केतु के साथ ही शुक्र का भी गोचर रहेगा। इस दृष्टि से शुक्र केतु की युति बनेगी यही युति अच्छी है, फिर भी खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।