- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
30 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌍 देश की बड़ी खबरें
-
बिहार वोटर लिस्ट अपडेट: SIR की फाइनल लिस्ट जारी – 69 लाख नाम हटे, 21 लाख नए जुड़े, अब कुल वोटर्स की संख्या 7.42 करोड़।
-
राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले – “PM ने लद्दाख के लोगों से धोखा किया।” गोलीबारी की न्यायिक जांच की मांग, लेह में इंटरनेट 3 अक्टूबर तक बंद।
-
करूर भगदड़ विवाद: विजय ने कहा – “CM स्टालिन बदला ले रहे हैं, हिम्मत है तो मेरे पास आओ।” कोर्ट ने पार्टी के 2 सदस्यों को जेल भेजा।
-
चिदंबरम का खुलासा: “मैं मुंबई हमले का बदला लेना चाहता था, लेकिन अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं हुई।”
-
चैतन्यानंद कांड गहराया: महिलाओं संग आपत्तिजनक चैट और एयरहोस्टेस की तस्वीरें मिलीं; 17 छात्राओं ने शोषण के लगाए आरोप।
-
PCB का बड़ा फैसला: पाकिस्तानी खिलाड़ी अब विदेशी T-20 लीग नहीं खेल सकेंगे। एशिया कप फाइनल हारने के 24 घंटे बाद बोर्ड ने सभी NOC सस्पेंड किए।
-
रिया चक्रवर्ती को राहत: सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश – NCB पासपोर्ट लौटाए।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
CM मोहन यादव का संदेश: भोपाल गरबा महोत्सव समापन पर बोले – “नवरात्रि सिर्फ आराधना नहीं, सांस्कृतिक एकता का पर्व है। 2014 के बाद भारत बदल चुका है।”
-
गरबा पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान: “अशोभनीय कपड़े पहनकर खेलने वालों को माँ दुर्गा की कृपा नहीं मिलेगी। रील और फोटो के लिए गरबा न खेलें।”
-
DAVV IET में रैगिंग का खुलासा: सीनियर्स ने फर्स्ट ईयर छात्रों को धमकाया – “बैच आउट कर देंगे।” जूनियर्स से फर्जी ट्विटर–जीमेल अकाउंट बनवाए, नेपाल Gen-Z जैसी नकली आंदोलन की साजिश!
-
मौसम अपडेट: MP में मानसून की विदाई टली। दशहरे तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।
🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें
-
महाकाल मंदिर में दिव्य श्रृंगार: मंगलवार तड़के संपन्न हुआ विशेष अभिषेक, जय श्री महाकाल के नारों से गूंजा परिसर।
-
CM मोहन यादव आज उज्जैन में: घर पर अष्टमी पूजन, हरसिद्धि मंदिर दर्शन और गरबा महोत्सवों में होंगे शामिल। कल जाएंगे नलखेड़ा माँ बगलामुखी मंदिर।
-
सम्राट विक्रमादित्य की परंपरा जीवित: महाअष्टमी पर देवी महामाया–महालया को चढ़ा मदिरा भोग। कलेक्टर–एसपी समेत अधिकारियों ने किया पूजन।
-
दशहरा विवाद: ब्राह्मण समाज बोला – “रावण को सजा मिल चुकी, हर साल जलाना अपमान है।” अब हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी।
-
सिंहस्थ 2028 तैयारियाँ तेज: ऊर्जा खपत, फ्लड लाइट और मार्ग चौड़ीकरण पर ACS राजेश राजौरा की समीक्षा बैठक।
-
धार्मिक नारा बनाम राजनीति: “I Love Mohammad” विवाद अब “I Love Mahakal” तक पहुँचा। टॉवर चौक पर नूरी खान ने धरना दिया, कहा – “संविधान धर्म पालन की आज़ादी देता है।”
-
मौसम अलर्ट उज्जैन: दशहरे पर भी बरस सकते हैं बादल। सितंबर के आखिरी हफ्ते में औसतन 6.1 मिमी बारिश, खाचरौद टॉप पर।