- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में, घर पर अष्टमी पूजन में होंगे शामिल: हरसिद्धि मंदिर पूजन से लेकर गरबा महोत्सवों में भी करेंगे शिरकत, कल जाएंगे नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को अपने गृह नगर उज्जैन पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे करीब शाम 4 बजे उज्जैन आएंगे और सबसे पहले अपने घर पर अष्टमी पूजन करेंगे।
पूजन के बाद मुख्यमंत्री हरसिद्धि मंदिर जाएंगे, जहां वे माता हरसिद्धि के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम शहर में आयोजित गरबा महोत्सवों में शामिल होने का है। मुख्यमंत्री चार प्रमुख गरबा पंडालों में जाएंगे, जिनमें दशहरा मैदान, कालिदास अकादमी, सामाजिक न्याय परिसर और एक अन्य स्थान शामिल हैं। इन आयोजनों में वे श्रद्धालुओं और नागरिकों से सीधे मुलाकात भी करेंगे।
यही नहीं, मुख्यमंत्री उज्जैन के अन्य देवी मंदिरों में भी दर्शन के लिए जाएंगे। नवरात्रि की भक्ति और उत्सव के बीच वे पूरे दिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
मंगलवार रात मुख्यमंत्री उज्जैन में विश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार सुबह वे नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर जाएंगे। यहाँ उनका विशेष यज्ञ में शामिल होने का भी कार्यक्रम तय है।