- तराना में दो दिन हिंसा और तनाव के बाद हालात सामान्य: आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में बसें-कारें जलीं, 19 गिरफ्तार; पुलिस तैनाती जारी
- 77वें गणतंत्र दिवस के लिए उज्जैन तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, कार्तिक मेला ग्राउंड में पहली बार होगा जिला स्तरीय आयोजन
- महाकाल मंदिर में शनिवार तड़के खुले पट, भस्म आरती में साकार रूप में दिए बाबा ने दर्शन
- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
43/84 श्री अंगारेश्वर महादेव
43/84 श्री अंगारेश्वर महादेव
पहले कल्प में लाल शरीर की शोभावाला टेढा शरीर वाला क्रोध से युक्त एक बालक शिव जी के शरीर से उत्पन्न हुआ। इसे शिवजी ने धरती पर रख दिया। उसका नाम भूमिपुत्र हुआ। जन्म से ही उसका शरीर भयावह रहा। जब वह धरती पर चलने लगा तो धरती कांपने लगी, समुद्रो में तुफान आने लगा। यह सब देखकर देवताओं ओर मनुष्यों में चिंता होने लगी ओर वे देवगुरू बृहस्पति के पास गए। उन्होने कहा कि बालक भगवान शंकर के शरीर से उत्पन्न हुआ है ओर उत्पन्न होते ही उत्पात मचा दिया है। यह सब सुनकर देवगुरू देवताओं को लेकर कैलाश पर्वत गए ओर भगवान को त्रासदी के बारे में बताया। यह सुन भगवान ने बालक को अपने पास बुलाया। बालक ने आकर शिवजी से पूछा हे प्रभु मेरे लिए क्या आज्ञा है। मै क्या करू। तब भगवान ने कहा बालक तुम्हारा नाम अंगारक रखा है। तुम्हे पृथ्वी पर लोगो के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए बजाए विनाश के। यह वचन सुनकर बालक उदास हो गया। तब भगवान ने अपनी गोद में बैठाकर समझाया। हे पुत्र मैं तुम्हे उज्जैन नगरी में उत्तम स्थान देता हूं। महाकाल वन में खगर्ता व शिप्रा का संगम है। शिव ने कहा मैने जब गंगा को मस्तक पर धारण किया था। उस समय वह गुस्से से चंद्र मंडल से नीचे गिरी थी। आकाश से नीचे आने पर उसका नाम खगर्ता हुआ। इसलिए मैने वहां अवतार लिया है। मै तुम्हें तीसरा स्थान देता हू। तुम वहां जाकर रहो इससे तीनो लोको में तुम्हें जाना जाएगा ओर तुम्हारी तृप्ति भी होगी। लोग तुम्हारी प्रसन्नता के लिए चतुर्थी का व्रत करेगे, पूजन करेगे ओर दक्षिणा देगें। इससे तुम्हे भोजन की तृप्ति होगी। तब बालक यहां पर आया। इसके बाद से ही इनके दर्शन से भक्तों को सर्वसंपदा प्राप्त होती है।