- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
46/84 श्री वीरेश्वर महादेव
46/84 श्री वीरेश्वर महादेव
प्राचीन समय में अमित्रजित नाम का एक राजा था। वह प्रजा पालक था। उसके राज्य में कोई दुखी नही था। पूरे राज्य मे एकदशी का व्रत किया जाता था, जो व्रत नही करता था उसे दंड दिया जाता था। एक बार नारद मुनि राजा से मिलने आए। उन्होने राजा से कहा कि माता विद्याधर की कन्या मलयगंधिनी को कंकाल केतु नामक दानव पाताल में चंपावति नगर में ले गया है। नारद ने कहा कि राजन तुम जाओ ओर कन्या को बचाओं। कंकाल केतु का नाश उसके त्रिशुल से होगा। तुम उससे युद्ध करो ओर वध कर कन्या के साथ पुरे विश्व का कल्याण करों। नारद की आज्ञा मानकर राजा चंपावति पहंचा गया। राजा को कन्या ने देखा ओर उसे शस्त्रागार में छिपने के कहा। इस बीच वहां दैत्य पहंच गया ओर कन्या से कहा कि परसों तुम्हारा विवाह होगा। यह कहकर वह सो गया। राजा ने दैत्य को जगाकर उससे युद्ध किया ओर वध कर दिया। राजा और रानी दोनों अंवतिका नगरी में आकर शिव का पूजन करने लगे। रानी ने अभीष्ट तृतीया का व्रत कर पार्वती को प्रसन्न किया ओर शिव के अंश वाले पुत्र का वरदान प्राप्त किया। रानी ने पुत्र को जन्म दिया तो मंत्री ने कहा कि रानी यदि तुम राजा को चाहती हो तो इस पुत्र का त्याग कर दो। पुत्र अभुक्त मूल में पैदा हुआ है जो सर्वत्र नाश करेगा। रानी ने मंत्री के कहने पर पुत्र का त्याग कर दिया ओर पुत्र को विकटा देवी के मंदिर में रख आई। उसी समय वहां से योगिनियां आकाश मार्ग से गमन कर रही थी वे उसे अपने साथ लेकर आ गई। 16 वर्ष की आयु में राजकुमार अंवतिका नगरी में आया और शिव की तपस्या करने लगा। शिव प्रसन्न होकर शिवलिंग से ज्योतिरूप में प्रकट हुए ओर राजकुमार ने शिव से भवरूपी संसार से दूर करने का वरदान मांगा। वीर बालक के पूजन के कारण शिवलिंग वीरेश्वर के नाम से विख्यात हुआ। इसके पश्चात राजकुमार ने संपूर्ण पृथ्वी पर साम्राज्य किया ओर अंतकाल में परमगति को प्राप्त हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य शिवलिंग के दर्शन कर पूजन करेगा उसके होम,दान,जप सब अक्षय होगे ओर अंत काल में परम पद को प्राप्त करेगा।