- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
48 प्रतिभागियों ने सुनाए गीत, उज्जैन के सक्षम व मंदसौर के राहुल अव्वल
त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में बुधवार को संस्कृति विभाग की ओर से शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के सहयोग से संभागीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन किया गया। जिसमें दो आयु वर्गों में संभाग के 48 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए गायन किया।
प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग में 8 से 15 वर्ष की आयु तक एवं सीनियर वर्ग में 15 से 25 वर्ष तक की आयु निर्धारित की गई थी। स्पर्धा में किसी भी प्रकार के फिल्मी गीतों का प्रयोग प्रतिबंधित रहा। इसीलिए प्रतिभागियों ने मौलिक रचनाएं, गीत, गजल, भजन सुनाए। जूनियर वर्ग में 12 एवं सीनियर वर्ग में 36 प्रतियोगियों ने सहभागिता की। संगीत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील अहिरवार ने बताया जूनियर वर्ग में उज्जैन के सक्षम देवले प्रथम, उज्जैन की सृष्टि साहू द्वितीय आैर उज्जैन की लक्षिता जोशी तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मंदसौर के राहुल सोनी प्रथम, उज्जैन के विशाल वाकणकर द्वितीय आैर उज्जैन की कल्याणी सुगंधी तृतीय रहीं। दोनों वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब 5 फरवरी को इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। निर्णायक के रूप में डॉ. श्रद्धा जगताप (इंदौर), रसिका गावडे (इंदौर) एवं उमेश करकसवार (भोपाल) उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनीता माहुरकर ने किया।
त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में गीत सुनाती प्रतिभागी।