- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
5 को स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत, नया स्वच्छता गीत बनाया
उज्जैन :- केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत देश के चुनिंदा 68 शहरों के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में सबसे पहले शहर में घर-घर से कचरा एकत्र करने की व्यवस्था में कचरे की छंटाई को लागू करना है। नागरिक घर में दो डस्टबिन रखेंगे हरी और नीली, हरी में गीला और नीली में सूखा कचरा एकत्र करेंगे। निगम अपने वाहनों में भी यह व्यवस्था करेगा। पांच जून को नगर निगम द्वारा कचरा एकत्र करने वाले 54 वार्डों के वाहनों की रैली निकाली जाएगी। इधर दूसरे चरण के अभियान के लिए नया स्वच्छता गीत भी बनाया है। इसका लोकार्पण भी समारोह में होगा। शुक्रवार को महापौर मीना जोनवाल और मांगीलाल कड़ेल ने पार्षदों व अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।