- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
5 लाख रुपए के घरेलू सिलेंडर चोरी:गोदाम के गेट का ताला तोड़कर चुरा ले गए 220 LPG गैस टंकियां
उज्जैन में एलपीजी गैस से भरी 220 टंकियों के गोदाम से चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टंकियों की कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है। फरियादी परमानंद ने सुबह थाना नानाखेडा पुलिस को मामले की सूचना दी।
फरियादी परमानंद सिंह ने बताया कि 28 से 29 जुलाई की देर रात की घटना है। तपोभूमि क्षेत्र में शक्ति गैस गोडाउन है, जहां 650 से अधिक एलपीजी गैस की टंकियां रखी थी। जिसमें से सुबह 220 टंकियां गायब मिली और गोडाउन का ताला भी टूटा मिला।
नाना खेड़ा थाने के टीआई ओपी अहीर ने बताया कि संभवत आयशर गाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी होना प्रतीत हो रहा है। इतनी मात्रा में गैस सिलेंडर ले जाना आम बात नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजिबद्ध कर मामले में जांच शुरू कर दी है।