- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन में लूट के आरोपी की पिटाई राहगीर का मोबाइल छीनकर भागा
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीड़ ने मोबाइल लूटकर भाग रहे आरोपी की बुरी तरह पिटाई की। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।
घटना लोकशक्ति बीजेपी कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर 3.30 बजे की है। युवक पर एक राहगीर का मोबाइल छीनकर भागने का आरोप है। लोगों ने आधा किलोमीटर पीछा कर उसे धर दबोचा और इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। छीना गया मोबाइल भी युवक से बरामद किया गया। मोबाइल मिलने के बाद फरियादी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।
गौरतलब हो कि उज्जैन शहर में मोबाइल और चेन लूट घटनाएं बढ़ गई हैं। बदमाशों के निशाने पर भीड़ भरे बाजार रहते हैं।