- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
55 साल के मोहन यादव के शीर्षासन को देख सांसद अनिल फिरोजिया ने हाथ जोड़े
योग दिवस पर सोमवार को उज्जैन में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। फ्रीगंज स्थित BJP ऑफिस लोक शक्ति भवन में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 55 साल के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने अपने योगासन से सबको चौंका दिया। यहां मोहन यादव ने सबसे पहले 4 से 5 मिनट तक शीर्षासन किया। इसके बाद बकासन और मयूरासन भी करके दिखाया। इस मौके पर यादव ने सांसद अनिल फिरोजिया को योग करने की सलाह दी तो सांसद ने मंत्री के सामने हाथ जोड़ लिए।
योग करने के लिए उज्जैन से जुड़े 4 लाख लोग
योग दिवस पर महाकाल की नगरी उज्जैन ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। सुबह 7 बजे विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्था संग ऑनलाइन यूट्यूब पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और करीब 4 लाख लोग वर्चुअल जुड़े। इस दौरान मालवा, मध्य भारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ से भी जुड़े लोगों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग परिवार को जोड़ता है, माता और पिता से अपने बच्चों को जोड़ता है। सभी को बधाई।
चितलांगिया विद्या भारतीय मालवा प्रांत के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार की थीम में प्रदेश के चार प्रांत मालवा, मध्य भारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ के 4 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी ऑनलाइन जुड़ी और उन्होंने शुभकामनाएं दी।
15 आसान कराए गए, लंग्स और हार्ट के योग को दी महत्ता
सेवा भारती के योग में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए लंग्स और हार्ट के मरीजों को सेहत की देखभाल के लिए खास योग कराए गए। जिससे हार्ट और लंग्स मजबूत हो। कुल 15 योग कराए गए, जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धकटी चक्रासन, उत्कटासन, पर्वतासन, पश्चिमोत्तासन, शशांकासन, गोमुखासन, भुजंगासन, वज्रासन, नाड़ी शोधन, कपालभाति आदि कराए गए।