- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
60 में से केवल 12 कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य असिस्टेंट प्रोफेसर्स के भी 464 पद खाली
विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संभाग के 60 शासकीय कॉलेजों में स्टॉफ की कमी बनी हुई है। संभाग के 60 शासकीय कॉलेजों में से केवल 12 में ही स्थाई प्राचार्य हैं आैर शेष 48 कॉलेज प्रभारियों के भरोसे ही चल रहे हैं। शैक्षणिक आैर गैर-शैक्षणिक सभी वर्गों के कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले 46.19 प्रतिशत पद खाली हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर्स के भी 464 पद खाली हैं। बड़ी संख्या में पदों के खाली रहने के कारण शैक्षणिक कार्यों के अलावा कॉलेज संबंधित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पद खाली रहने के पीछे सबसे बड़ी वजह लंबे समय से प्रदेश में नई भर्ती नहीं होना आैर उच्च शिक्षा विभाग की उदासीनता है। इसके अलावा पदोन्नति के भी अधिकांश मामले लंबित हैं।