- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
61/84 श्री सौभाग्येश्वर महादेव
61/84 श्री सौभाग्येश्वर महादेव
काफी समय पहले अश्वाहन नामक एक राजा हुआ करते थे। राजा धर्मात्मा ओर किर्तिवर्धन थे। उनके राज्य में प्रजा सुखी रहती थी। उनकी पत्नी थी काशी राजा की पुत्री मदन मंजरी। वह भी अत्यंत सुंदर ओर गृहकार्य में निपुण थी। पति का हित चाहने वाली व धर्मात्मा थी। पूर्व कर्म के कारण वह दुर्भगा थी। राजा अश्वाहन को वह प्रिय नहीं थी। रानी के स्पर्श मात्र से राजा का शरीर जलने लगता था। एक बार राजा ने क्रोध में आकर आदेश दिया कि रानी को वन में छोडकर आ जाए। रानी वन में अपने भाग्य को कोसने लगी। इसी समय एक तपस्वी उसे नजर आया। रानी ने उनसे अपनी पूरी व्यथा कही ओर पूछा कि उसे सौभाग्य कैसे प्राप्त होगा। तपस्वी ने ध्यान कर रानी को बताया कि तुम्हारे विवाह के समय तुम्हारे पति को पाप ग्रहों ने देखा है इस कारण वह तुम्हे प्रेम नही करता है। तुम अंवतिका नगरी में स्थित महाकाल वन में जाओ ओर वहां मातंगेश्वर महादेव का पूजन करों। तुम्हारे पूर्व इंद्राणी ने भी उनका पूजन कर इंद्र को प्राप्त किया था। रानी ने अंवतिका नगरी में महाकाल वन पहुंच कर भगवान का दर्शन किया। रानी के दर्शन मात्र से राजा को रानी का स्मरण आया ओर राजा ने जमदग्नि मुनि से रानी का पता पूछा । मुनि ने कहा कि रानी महाकाल वन में में सौभाग्येश्वर महादेव का पूजन कर रही है। राजा वहां पहुंचा ओर रानी को पाकर प्रसन्न हुआ। राजा को रानी के मिलने से उनके एक पुत्र हुआ। जिसका नाम व्रत रखा गया। मान्यता है कि जो भी सौभाग्येश्वर महादेव के दर्शन कर पूजन करता है उस पर ग्रह दोष नही लगता है।